भक्ति, आस्था और विश्वास के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया बालमुकुंद श्री लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव

झांसी : अंदर सैयर गेट कुष्टयाना मुहल्ला, खिन्नी के निकट स्थित श्री बालमुकुंद लड्डू गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव भक्ति, आस्था और विश्वास के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। मंदिर में फूलों, गुब्बारों व विधुत से मनोहारी सजावट की गयी। विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुजारी कैलाश नारायण, जानकी कुशवाहा , हरनारायण सिकोरिया आदि के संयोजन में डॉ.राजेश चौरसिया‌‌ एड.ने अपने परिजनों के साथ भगवान श्री बालमुकुंद लड्डू गोपाल का दूध,दही,शहद, चीनी व गंगाजल आदि से महाभिषेक किया। श्रृद्धालुओं ने पालना झुलाकर भगवान बालमुकुंद लड्डू गोपाल से सुख समृद्धि और शांति की कामना की।पूजा अर्चना उपरांत रात्रि 12 बजे महाआरती की गयी।हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, के जयकारों से मंदिर गूंज उठा।इस अवसर पर राहुल चौरसिया,अभय, अंशुल,वेदांत राज चौरसिया एड.,विवान राज, समृद्धि, ममता चौरसिया,नीतू, ज्योति, सार्थक, मास्टर प्रियांश सहित भारी संख्या में भक्तों ने पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.