शिक्षक दिवस पर झाँसी में शिक्षक सम्मानित, 500 से अधिक मरीजों की निशुल्क जांच

झाँसी :   शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य मे श्री भोलेनाथ खाती बाबा साईं सेवा समिति एवं मां पितांबरा हॉस्पिटल सीपरी बाजार के द्वारा शिक्षकों को सम्मानित कर उनके कार्य की सराहना करते हुए शिक्षक दिवस की बधाई दी। यह आयोजन मां पीतांबरा अस्पताल में  समिति संरक्षक डॉ जी एस अर्गल व समिति अध्यक्ष अज्जू मेहरोलिया एवं समिति सचिव डॉ ऊषा अर्गल के द्वारा किया गया ।जिसमें आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर स्वाति भदौरिया  एवं उनके कॉलेज के शिक्षकों को मोमेंटो एवं मिष्ठान देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉ जी एस अर्गल नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा 175 नेत्र रोगियो की जांच कर दवा दी गई व 15 निशुल्क ऑपरेशन करने की आगामी तिथि दे दी गई। डॉ श्रीमती उषा अर्गल स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा 75 महिलाओं की जांच की गई एवं दवा दी गई।कैंप में 275 लोगों की शुगर और बीपी की जांच की गई। इस कार्यक्रम में डॉ जी एस अर्गल डॉ उषा अर्गल, समाजसेवी अज्जू मेहरोलिया, संजय गौतम, पं दिनेश जोशी हरविंदर सिंह, संजीव बुंदेला, अंशुल वर्मा ,सुधीर कुमार, नवीन, रेनू, आराधना, प्रीति, दीक्षा, तनु, साहिबा, निविषा, राकेश, साक्षी,अंकित श्रीवास, ब्रिज मोहन त्रिपाठी, एवं समिति के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.