वीरांगना पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
झांसी : सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रुप में जैन मिलन मुख्य शाखा झांसी के तत्वावधान में बंगला घाट स्थित वीरांगना पब्लिक स्कूल में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया । इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या राशि राजेश जैन एवं वरिष्ठ अध्यापिका आशा रायकवार को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए शाल मैडल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि एवं जैन मिलन मुख्य शाखा के अध्यक्ष सेवानिवृत्त वन अधिकारी वी के जैन (आईएफएस) ने सभी शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए अच्छे संस्कार, सेवा समर्पण एवं उच्च गुणवत्ता के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन डा.विनय जैन ने किया। इस अवसर पर वी के मोदी, श्रीमती कमल जैन, सीए दीपक जैन, श्रीमती कमल जैन, नीतू मोदी, अनीता जैन, रविन्द्र जैन रेल्वे सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकायें मौजूद रहे।
No Previous Comments found.