श्री रघुराज सिंह इंटर कॉलेज में उत्साहपूर्वक मनाया गया शिक्षक दिवस

झांसी :  श्री रघुराज सिंह इंटर कॉलेज, झांसी में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उपहार भेंट किए और शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। प्रधानाचार्य श्रीमती शैलजा सिंह, डायरेक्टर सत्येन्द्र पाल सिंह एवं डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह ने माल्यार्पण किया। इसके पश्चात विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डायरेक्टर सत्येन्द्र पाल सिंह, डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य श्रीमती शैलजा सिंह ने अपने संबोधन में शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों को विद्यार्थियों के जीवन का मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में वाइस प्रिंसिपल सैंड्रा सैमुअल सहित वंदना कुशवाहा, सानिया खान, चित्रा प्रजापति एवं आकाश तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन कीर्ति पटेरिया ने किया।

समारोह के दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से समस्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रमुख रूप से सम्मानित शिक्षकों में वंदना कुशवाहा, सानिया खान, कीर्ति पटेरिया, दीप्ति रजक, निशा रावत, चित्रा प्रजापति, छाया शुक्ला, आकाश तिवारी, मुस्कान साहू, जितेंद्र नामदेव, निकिता कुमारी, तुवा खानम, प्रिया मिश्रा, आनंद कुमार, अतुल नामदेव, दिव्या रायकवार, शिवानी साहू, सोनाली कुशवाहा, रिया वर्मा, गरिमा वर्मा, मोहिनी पटेल, ज्योति कुमारी, तनु कुमारी, आयुष तिवारी एवं सुबोध प्रजापति शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। समारोह में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच आत्मीयता एवं उत्साह का वातावरण रहा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.