छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के बताए उपाय
गुरसराय : नगर के खेर इंटर कॉलेज बालिका विभाग में पुलिस विभाग द्वारा साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी छात्राओं को दी गई। प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी के संयोजन में थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी के निर्देशन में साइबर सेल थाना गुरसरांय द्वारा साइबर अपराध से आजादी के तहत साइबर हेल्प लाइन के कांस्टेबल सूरज चौरसिया ने छात्राओं को 1930 एवं 112 नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि आप सही कार्य करें और सही दिशा में आगे बढ़े, कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अपना व्योरा किसी को ना बताएं। कोई घटना आपके साथ हो तो हेल्प लाइन नंबरों एवं थाने में अपनी सूचना अवश्य दें।पुलिस उनकी सुरक्षा में हमेशा तत्पर रहेगी। उन्होंने छात्राओं को संस्कार वान बनने एवं माता पिता तथा गुरुजनों की आज्ञा मानने की भी बात कही।
उनके साथ कांस्टेबल सचिन वर्मा एवं महिला कांस्टेबल आशी गौड़ उपस्थित रहीं।
इस मौके पर बालिका विभाग के प्रभारी कैलाश प्रकाश गुप्ता, प्रवक्ता डॉ विवेक मुदगल, राजेश चंद्र, राजेन्द्र प्रसाद, प्रदीप कुमार स्वर्णकार, सुनील व्यास, संजय दोंदेरिया, राम प्रकाश पचौरी, सरजू शरण पाठक, रामसेवक गौतम, ऋतु सिंह, अर्चना मोदी, राजबहादुर सिंह, अमित प्रताप सिंह भदौरिया, अशोक आर्या, राकेश कुमार व्यास, सौरभ अग्रवाल, सुरभि पटेल, रजनी यादव, वर्षा गुप्ता, खुशबू जैन, सौरभ अग्रवाल, दीपा गुप्ता, पूजा निरंजन, विवेक गुप्ता, मोनिका यादव, कौशलेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : आशुतोष गोस्वामी
No Previous Comments found.