संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण में कैडेट्स ने ड्रोन की बारीकियों को समझा

झांसी : 56 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी झांसी द्वारा चलाए जा रहे एनसीसी के वार्षिक शिविर 196 के तीसरे दिन कैडेट्स को ड्रोन तकनीक की बारीकियों से रूबरू कराते हुए ड्रोन इंस्ट्रक्टर  राकेश राजपूत ने बताया कि आने वाला समय ड्रोन तकनीक का होगा । उनके साथ जयपुरिया स्कूल के कक्षा 6 एवं 7 के बच्चों ने एनसीसी कैडेट्स के समक्ष ड्रोन की असेंबलिंग की और ड्रोन को उड़ा कर दिखाया जिससे कैडेट्स ड्रोन तकनीक को सीखने हेतु प्रेरित हुये । 

इस अवसर पर डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल अंशुमन सक्सेना ने कैडेट्स से ड्रोन तकनीक को सीखने पर जोर दिया। अंत में डिप्टी कैंप कमांडेंट द्वारा जयपुरिया स्कूल से आए बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया।

 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.