थाना सकरार में मिशन शक्ति अभियान - दूधनाथ डिग्री कॉलेज में छात्राओं को नारी सुरक्षा का पाठ
सकरार झांसी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी के दिशा-निर्देशन में जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत थाना सकरार पुलिस ने आज दूधनाथ डिग्री कॉलेज में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। क्षेत्राधिकारी टहरौली रक्षपाल सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सकरार पप्पू सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र,महिला आरक्षी श्वेता, रि0 म0का0 साक्षी शुक्ला द्वारा छात्र-छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सरकारी योजनाओं - प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, मातृ वंदना योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही आकस्मिक सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया।
पुलिस द्वारा समस्याएं पूछे जाने पर किसी भी छात्रा द्वारा कोई समस्या नहीं बताई गई। इसके साथ ही उनकी सुविधा हेतु सभी को पिंक कार्ड भी वितरित किए गए।
रिपोर्टर - अंकित साहू
No Previous Comments found.