पीएम मोदी के जन्मोत्सव पर भाजपा झांसी महानगर द्वारा सेवा का महाकुंभ

झांसी :  भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक सेवा के संकल्प को समर्पित आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस  बैठक में आगामी 17 सितंबर को जिले भर में आयोजित होने वाले 'वृहद रक्तदान दिवस' और शाम को प्रस्तावित 'आशीर्वाद का दीया' महाअभियान की रूपरेखा तय कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर महादान: वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन 'अंत्योदय' और 'जनसेवा' का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके जन्मदिवस को संगठन द्वारा सेवा और समर्पण के रूप में मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में 17 सितंबर को जिले के विभिन्न केंद्रों पर वृहद रक्तदान शिविर मेडिकल कॉलेज झांसी मै आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से जुड़कर किसी का जीवन बचाना ही प्रधानमंत्री जी के प्रति सच्ची कृतज्ञता होगी। युवा मोर्चा और समस्त पढ़ाकरियों को निर्देश दिया गया कि वे अधिक से अधिक युवाओं और आम नागरिकों को इस रक्तदान अभियान से जोड़ें, एवं स्वयं भी इस सामूहिक रक्तदान का अंश बने ।
'जिसने संवारा जीवन हमारा, उसको आशीर्वाद हमारा' — हर घर प्रज्ज्वलित होगा दीया
जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण, विकास और राष्ट्र निर्माण की योजनाओं से देश के करोड़ों नागरिकों के जीवन को संवारने का कार्य किया है। उनके प्रति जन-जन का स्नेह और आभार व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर की शाम को "जिसने संवारा जीवन हमारा, उसको आशीर्वाद हमारा" के ध्येय वाक्य के साथ 'आशीर्वाद का दीया' अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान के तहत जिले के प्रत्येक बूथ, गांव, मोहल्ले और हर घर पर शाम के समय दीपक जलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह दीया केवल रोशनी का प्रतीक नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र सेवा के निरंतर संकल्प के लिए मंगलकामनाओं का आशीर्वाद स्वरूप होगा।
बूथ स्तर तक जन-जन को जोड़ने का आह्वान जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मंडल और बूथ स्तर पर टीम बनाकर अभियान को जनआंदोलन का रूप दें। प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के प्रबंध किए जाएं।बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर और शाम के 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया। 
इस अवसर पर जिला महामंत्री अरविंद राजपूत ,विकास कुशवाहा,जिला उपाध्यक्ष अभिषेक जैन, मीनू राजावत ,अनिरुद्ध दुबे , विनीत खटीक ,संजीव अग्रवाल , सह मीडिया प्रभारी मोहित पोरवाल श्वेता पराशर ,प्रतिमा कुलकर्णी ,नीरजा गुप्ता ,गीतमाला गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपास्थि रहे।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.