महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा सकारात्मक सोच दिवस मनाया
झांसी : आज उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा भगवती ग्रांड होटल में रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में सकारात्मक सोच दिवस पर बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में रजनी गुप्ता ने कहा कि जीवन में सकारात्मक विचारों का बहुत महत्व है। हम बहुत छोटी-छोटी परेशानियां आने पर ही घबरा जाते हैं और अक्सर गलत निर्णय ले लेते हैं, जिससे कि हमें कई बार विपरीत परिणाम देखने को मिलते हैं।
उन्होंने शांत मन से हर परिस्थिति में आशावादी दृष्टिकोण अपनाने के लिए सभी सदस्यों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने कश्मीरी थीम में भाग लिया और सकारात्मक सोच को हर कदम पर अपने जीवन में कैसे उतारें, इस पर सभी ने अपने अपने विचार रखे।
रश्मि महेंद्रू मधु गुप्ता वंदना अग्रवाल अनीता वासुदेव और अनामिका टंडन ने सकारात्मक सोच पर लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिसे सभी सदस्यों द्वारा बहुत पसंद किया गया।
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता ममता अग्रवाल मधु अग्रवाल कुसुम साहू शुभ्रा अग्रवाल अनीता वासुदेव सीमा तिवारी वंदना अग्रवाल अनामिका टंडन मंजू सहगल नीना अग्रवाल मधु गुप्ता रश्मि महेंद्रु इत्यादि शामिल हुए। कार्यक्रम संयोजिका मीनू चावला ने संचालन तथा सचिव रजनी सेठ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
No Previous Comments found.