गणेश चतुर्थी पर दुर्ग में स्थित श्री गणेश मंदिर में भगवान गणेश जी का महाभिषेक, पूजन व महाआरती सम्पन्न
झाँसी : श्री गणेश उत्सव महासमिति के तत्वावधान में गणेश चतुर्थी पर दुर्ग में स्थित प्राचीन श्री गणेश मंदिर में आज आचार्यों के मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से भगवान श्री गणेश का पूजन अर्चन कर पंचामृत से महाभिषेक किया गया तत्पश्चात श्री गणेश जी को मोदक एवं लडडू का प्रसाद अर्पित कर महाआरती की गयी । इसी के साथ ही महानगर में श्री गणेश महोत्सव प्रारंभ हुआ ।
मुख्य यजमान सदर विधायक रवि शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता शर्मा रही।
इस अवसर पर महानगर धर्माचार्य पं० हरिओम पाठक, महासमिति के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी,सुरेश कुशवाहा, गोकुल दुबे,राधे चौबे, मनोज पाठक, सुभाष चौरसिया , अभिषेक दुबे,अखिलेश पाण्डेय,अमित रावत, बन्टी दुबे, मुकेश सिंघल एड,ध्रुव चतुर्वेदी,ज्योती प्रकाश, संजीव शर्मा, विवेक गोस्वामी, अनिल गुप्ता, राजकुमार अमरया, पिन्टू माली, आदि उपस्थित रहे ।
No Previous Comments found.