हिंदी दिवस पर श्री रघुराज सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित की गई काव्य प्रतियोगिता बच्चों के साथ कवियों ने भी किया काव्य पाठ

झाँसी.- हिंदी दिवस पर उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के तत्वावधान में श्री रघुराज सिंह इंटर कॉलेज पठोरिया में हिंदी को बढ़ावा देने एवं बच्चों में कविता के प्रति जागरूकता का भाव जगाने के उद्देश्य काव्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर बच्चों देश के महान कवियों राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त, सुभद्रा कुमारी चौहान. माखनलाल चतुर्वेदी, रामधारी सिंह, दिनकर आदि की कविताएं प्रस्तुत कर हिन्दी के प्रति अपना अनुराग प्रदर्शित किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बुन्देलखण्ड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रघुराज सिंह कालेज के प्रबंधक  कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह रहे.कार्यक्रम में आयोजक मंडल में उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के जिला अध्यक्ष व सी बी राय तरुण, जिला संयोजक रिपु सूदन नामदेव,प्रमोद खरे.अर्जुन सिंह चांद,देवेन्द्र नटखट,संजय राष्ट्रवादी,मोनिका पाण्डेय रहे. इस अवसर पर मुख्य कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कवि देश और समाज को जागरूक करते है तथा जनता देश समाज की वास्तविकता को उजागर करते है. कविता प्रतियोगिता में 15 बच्चों ने भाग लिया. उच्चारण और प्रस्तुति के आधार पर चयन किया गया जिसमें स्वरचित कविता प्रस्तुत करने पर किशन यादव ने प्रथम,सुहाना खान ने द्वितीय,एवं निहारिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. अतिथियों ने तीनो बच्चों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. कविता प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र दिया गया इनमें जानवी शाक्या,अक्षित साहू, कृतिका, अभिषेक राजा, लक्ष्य साहू , राहुल राजपूत, ग्रेसी वर्मा, अक्षय सविता, सुभ्रांश सिंह, देवसेन, मयूरी साहू,संस्कार कुशवाहा शामिल रहे. संस्था के पदाधिकारियो ने प्रबंधक कुंवर  सत्येंद्र पाल सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के

पदाधिकारियो किया गया सम्मानित :

विद्यालय के प्रबंधक ने उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की जिला इकाई झाँसी के सभी प्राधिकारियों को शाल उड़ाकर  सम्मानित किया. इस अवसर पर वॉयस प्रिंसिपल सैंड्रा सैमुअल, इंचार्ज कॉर्डिनेटर वंदना कुशवाहा, आकाश तिवारी, दीप्ति रजक, राजकुमार विश्वकर्मा, जितेन्द्र नामदेव, मो. नईम मंसूरी, आयुष तिवारी, प्रकाश आर्य उपस्थित रहे . कार्यक्रम का संचालन कवि वैभव दुबे ने किया।

रिपोर्टर - राजीव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.