समाजसेवी सुधीर आर्य को मिला ‘विद्या वाचस्पति’ सारस्वत सम्मान
मथुरा : पं. दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ, वृन्दावन धाम, मथुरा द्वारा प्रबन्ध कार्यकारिणी की अनुशंसा पर झांसी के समाजसेवी सुधीर कुमार आर्य को रंगमंच , खेल विकास एवं समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया गया।
नई दिल्ली में आयोजित भव्य सम्मान समारोह समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. अरविन्द कुमार, पूर्व कुलपति, रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झाँसी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. इन्दु भूषण मिश्रा, कुलपति, पं. दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ ने की। मुख्य वक्ता डॉ. रेखा चौहान, शिक्षा निदेशालय, नई दिल्ली तथा समारोह में ख्यातिप्राप्त योग गुरु डॉ. हरि भाई आर्यन का भी विशिष्ट सान्निध्य रहा।
सम्मान प्राप्त करने पर सुधीर आर्य को उनके सहकर्मियों, शुभचिंतकों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं हैं।
No Previous Comments found.