प्रतिमा विसर्जन कुंड की सफाई और महानगर की सड़कें हो दुरस्त
झांसी : मेला जलविहार समिति झांसी ने जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी को ग्यापन दिया। इसमें कहा गया कि गणेश उत्सव सहित आगामी धार्मिक पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिमा विसर्जन कुंड की सफाई, महानगर की सड़कों का सुधार, स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था बेहतर हो।
अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री पीयूष रावत सहित अन्य पदाधिकारियों ने दिए ग्यापन में बताया कि मेला जल विहार, डोल ग्यारस पर्व, अनंत चतुर्दशी एवं दुर्गा उत्सव जैसे प्रमुख धार्मिक पर्व मनाए जाएंगे। डोल ग्यारस पर परंपरागत रूप से मंदिरों से भगवान की विमान यात्रा नगर भ्रमण करेंगी तथा गणेश प्रतिमाओ का विसर्जन लक्ष्मी तालाब स्थित लक्ष्मी कुंड पहूज नदी ,सिमरदा बंदा में संपन्न होगा। नगरवासी इन धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। किन्तु वर्तमान में लक्ष्मी तालाब पर प्रतिमा विसर्जन कुंड की स्थिति अत्यंत दयनीय है, सड़कों की हालत भी खराब है, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का अभाव है तथा सड़क किनारे पेड़-पौधे अत्यधिक बढ़े होने से यातायात में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि प्रतिमा विसर्जन कुंड की सफाई एवं कुंड की बाउंड्री टूट हुई है एक ही रैम्प होने के कारण वहां की स्थिति बहुत गंभीर होती है विसर्जन के समय उचित व्यवस्था कराई जाए।विसर्जन स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और कम से कम एक चौकीदार की व्यवस्था हो जिससे की अवस्थाएं किसी अनहोनी की संभावनाएं ना हो विसर्जन मार्गों की सड़कों की मरम्मत एवं समतलीकरण कराया जाए। सड़कों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं बिजली के या अन्य तारो को ऊपर सुनिश्चित की जाए। सड़क किनारे बढ़े हुए पेड़-पौधों की छंटाई कराकर मार्ग व्यवस्थित किया जाये। मूर्ति पंडालों में सीसी टीवी कैमरा लगवाये जाये। प्रतिमा विसर्जन कुंड पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था हो।त्योहारों को देखते हुए शहर में अव्यवस्थाएं बहुत ज्यादा फैली हुई है उनको देखते हुये तिपहिया वाहन और चार पहिया वाहन को त्यौहारों तक पूर्णातह प्रतिबंधित कर दिया जाए त्यौहारों पर महानगर के बाजारों में यातायात व्यवस्था सख्ती से लागू हो। खंडेराव गेट के रास्ते से होते हुए कोतवाली और सिंधी ते तेरह है तक की अस्थाई सब्जी मंडी फल मंडी लग गई है जो काई बार हाथ चुकी है फिर से पुन स्थापित हो गई इसको हटाने से कोतवाली मानिक चाकौ तक ट्राफिक की समस्या काफी कम हो जाएगी !उपरोक्त व्यवस्थाएँ समय रहते पूर्ण हो जाने से नगरवासियों को पर्वों पर असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा तथा धार्मिक आयोजनों की गरिमा बनी रहेगी।इस दौरान मेला जलविहार कमेटी अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ,महामंत्री पियूष रावत ,पुरूषोत्तम स्वामी, विनोद अवस्थी,जयदीप खरे ,जगदीश प्रसाद गुप्ता, अभिषेक साहू,अतुल किल्पन, सत्येंद्र पुरी गोस्वामी, पवन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.