झांसी में विवेक निरंजन स्मृति महिला वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 8 टीमों ने लिया हिस्सा
झांसी : विवेक निरंजन स्मृति महोत्सव के अंतर्गत विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन एवं विवेक निरंजन खेल अकादमी संयुक्त तत्वाधान में विवेक निरंजन महिला वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन विवेक निरंजन वॉलीबॉल कोर्ट पर किया गया।
इस टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा, विशिष्ट अतिथि अरविंद गौर , पूर्व जिला बचत अधिकारी, मनीषा नरवरिया समाजसेवी एवं अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने की।
मुख्य अतिथि रवि शर्मा ने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट होते रहना चाहिए इससे बच्चों को आगे जाने के लिए प्लेटफार्म मिलता है और बच्चे दूसरी टीम से बहुत कुछ सीखते हैं विवेक निरंजन खेल अकादमी लगातार बच्चों को सिखा कर बच्चों को नए-नए अवसर प्रदान करती है।
पवन गौतम ने कहा विवेक निरंजन खेल अकादमी साल भर वॉलीबॉल, कबड्डी, क्रिकेट,खो खो आदि गेमों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। और एकेडमी के प्रयास दिखाई देने लगे, क्योंकि कई बच्चे राष्ट्रीय टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर रहे हैं।
उक्त टूर्नामेंट में विवेक निरंजन खेल अकादमी ए और बी,बड़ागांव इंटर कॉलेज ए और बी, बांदा, भांडेर ,सेंट ओमर स्कूल,आर्य कन्या कॉलेज आदि )टीमों ने प्रतिभाग किया।
पहला मैच बड़ागांव और सेंट ओमर के मध्य हुआ जिसमें बड़ागांव ने 25- 10 25- 12 से सीधे सेटों में मैच अपने नाम किया दूसरा मैच बांदा एवं और कन्या के मध्य हुआ बांदा ने 25-8 25-1 से मैच अपने नाम किया तीसरा मैच सेंट वर कॉलेज एवं विवेक निरंजन खेल अकादमी के मध्य हुआ जिसमें विवेक निरंजन खेल करने 25- कर और 25-5 से 6 मैच अपने नाम किया चौथा मैच बड़ागांव इंटर कॉलेज ए विवेक निरंजन खेल अकादमी बी के मध्य हुआ जिसमें बड़ागांव इंटर कॉलेज में 25-15 20- 25और 25-20 के कड़े संघर्ष में मैच अपने नाम किया। पांचवा मैच विवेक निरंजन खेल अकादमी ए और भांडेर के मध्य हुआ जिसमें विवेक निरंजन ने 25- 10 और 25 -10 से सीधे सेटों में मैच अपने नाम किया। छठवां मैच बड़ा गांव बी और आर्य कन्या कॉलेज के मध्य हुआ जिसमें बड़ागांव ने 25-13 ,25- 11 से सीधे सीटों में मैच अपने नाम किया।मैच जारी हैं।
इस टूर्नामेंट के निर्णायक सतीश कंचन, राज किशोर तिवारी, बद्री प्रसाद, धीरेंद्र यादव,अशोक यादव,राजेश पटेल रहे।
इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश गौर ,अंकित पटेल, हिमांशु निरंजन,अजीत शर्मा,आर्य कन्या कॉलेज,अनुराग बुधौलिया,बड़ागांव इंटर कॉलेज,राजीव कुमार सेंट ओमर कॉलेज,बलजीत सिंह भांडेर ,हामिद खान बांदा,भूपेंद्र यादव,समर राजपूत,ऋषभ सविता, योगेंद्र यादव,आदर्श, सुहानी यादव, प्रिंसी यादव ,श्रुति चौरसिया, हर्षिता सिंह,खुशी कुशवाहा ,कुमकुम राजपूत ,माही ,सीमा ,भावना, सिद्धि यादव ,मुस्कान, अंजली कुशवाहा,नैंसी राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे।
संचालन विवेक निरंजन मेमोरियल फाउंडेशन के सचिव रामकिशन निरंजन ने एवं आभार अकादमी के अध्यक्ष अवधेश निरंजन ने व्यक्त किया।
No Previous Comments found.