नगर आयुक्त ने सिद्धेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर किया जनता दर्शन, नागरिकों की समस्याएं सुनकर त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

झांसी। आज  कार्यालय आने से पूर्व नगर आयुक्त  द्वारा ग्वालियर रोड स्थित सिद्धेश्वर मन्दिर में पूजा अर्चना की गयी, तदोपरान्त कार्यालय में उपस्थित होकर  पार्षदगण राहुल कुशवाहा,  बालस्वरूप साहू, श्रीमती प्रीति माहौर, सुगर सिंह पाल (पार्षद प्रतिनिधि)  से मुलाकात की गयी तथा वार्डों के सम्बन्ध में चर्चा की गयी साथ ही नगर आयुक्त  द्वारा जनता दर्शन में नगर क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुना गया। जनता दर्शन के दौरान नागरिकों द्वारा साफ-सफाई, सड़क एवं नाली निर्माण/मरम्मत अतिक्रमण से सम्बन्धित समस्याओं से नगर आयुक्त  को अवगत कराया गया। नगर आयुक्त महोदय द्वारा प्राप्त शिकायतों /मांगों को सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। 

नगर आयुक्त द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से प्राप्त शिकायतों को पूरी गम्भीरता से लिया जाय तथा ऐसी समस्याएं जिनका समाधान तत्काल सम्भव है, उनका यथाशीघ्र मौके पर ही निस्तारण कराया जाय। जिन प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण अथवा विभागीय कार्यवाही आवश्यक हो,उनमें सम्बन्धित अधिकारी मौके पर जाकर समस्या का समाधन सुनिश्चित करें।। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नागरिक समस्याओं का त्वरित समाधान एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। जनता दर्शन उपरान्त नगर आयुक्त महोदय द्वारा नगर निगम के समस्त अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में जनता दर्शन के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं नगर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

रिपोर्टर - राजीव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.