पार्कों की सुविधाएं और शहर की सफाई परखने निकले नगर आयुक्त, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

झांसी :  आयुक्त महोदय द्वारा नगर का भ्रमण किया गया जिसमें सर्वप्रथम नगर आयुक्त  द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई पार्क का निरीक्षण किया ,निरीक्षण के दौरान  पार्षद  लखन कुशवाहा पार्क में उपस्थित रहे। नगर आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान पार्क में उपस्थित गणमान्य नागरिकों से वार्ता की गयी तथा पार्क में सुविधाओं को और बेहतर करने हेतु सुझाव/फीडबेक मांगे गये। 
उसके पश्चात् मैथिलीशरण गुप्त पार्क का निरीक्षण किया गया तथा निदेशालय द्वारा रोस्टर के अनुसार प्रातःकाल सफाई से सम्बन्धित क्ब्ब्ब् बैठक से नगर आयुक्त  द्वारा ज्वाइन की गयी एवं निदेशक महोदय से शहर की सफाई से सम्बन्धित वार्ता की गयी तथा निदेशक महोदय द्वारा सफाई कार्य से सम्बन्धित दिये गये निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये। तदोपरान्त नगर आयुक्त महोदय द्वारा इलाइट चैराहे , तिलक मार्केट के पास का निरीक्षण किया गया जिसमें वहां के गणमान्य नागरिकांें के साथ पार्षद महेश गौतम एवं  विकास खत्री उपस्थित थे। वहां उपस्थित स्थानीय नागरिकों से सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी पूछी गयी जिस पर नागरिकों द्वारा सफाई व्यवस्था सही होने की बात कही। स्थानीय नागरिकों से वार्ता करने पर जानकारी प्राप्त हुई सफाई मित्रों द्वारा समय पर सफाई का कार्य किया जा रहा है। कूड़ा कलेक्शन का कार्य भी समय पर किया जा रहा है साथ ही वार्ड में नालियों की सफाई का कार्य रोस्टर के अनुसार व्यवस्थित किया जा रहा है। 
नगर आयुक्त महोदय द्वारा इलाइट से झोकनबाग मार्ग पर एस0एम0टाॅवर से संलग्न अन्दर गलियों में निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन भवनों का सी0एन डी0 वेस्ट (निर्माण सामग्री) सड़क पर रखा पाया गया जिस पर नगर आयुक्त  द्वारा अपील की गयी कि शहर के स्वच्छ बनाने में स्थानीय नागरिक सी0एण्ड डी0वेस्ट अपनी सीमा के अन्दर ही रखे तथा ग्रीन नेट का उपयोग करते हुए वायु प्रदूषण को रोकने में सहयोग करें। साथ ही नाले में कचरा जमा होने से नाले के पानी की निकासी में होने वाली अवरोध के लिए भी नगर आयुक्त  द्वारा जन मानस से अपील की गयी कि घर से उत्सर्जित कचरे को डोर-टू-डोर संग्रहण गाड़ियों को ही देकर सफाई में सहयोग प्रदान करें।  निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय मा0 पार्षद  लखन कुशवाहा ,  महेश गौतम ,  विकास खत्री, अपर नगर आयुक्त  राहुल कुमार यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 विनीत कुमार , सफाई निरीक्षक  मनोज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.