कांग्रेस बुन्देलखण्ड प्रांत निर्माण की पक्षधर : जगदीश जांगिड़

झांसी : आज कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व बुंदेलखंड जोन के प्रभारी जगदीश जांगिड़ ने कहा कि कांग्रेस बुन्देलखण्ड प्रांत निर्माण की पक्षधर है और इसे अपने घोषणा पत्र में शामिल करेंगी उन्होनें कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने बुन्देलखण्ड की जनता के साथ धोखा किया है। बुंदेलखंड के विकास की बजाय यहां के लोगों का दोहन ही किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब परिवर्तन चाहती है। कांग्रेस कार्यकर्ता 2027 में योगी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओ से बूथ पर जुट जाने का किया आव्हान इसके पूर्व  जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधांशु त्रिपाठी, नि.प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, राजेंद्र शर्मा, डा. सुनील तिवारी, मुकेश अग्रवाल, योगेंद्र सिंह पारीछा, इदरीश खान, बलवान सिंह यादव आदि ने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव जगदीश जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है। 2027 में भाजपा की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय होकर घर - घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर योगी सरकार कि नाकामियों और  कांग्रेस की कल्याणकारी योजनाओं को बताएं। इस मौके पर अरविंद बबलू, आशिया सिद्दीकी, चौधरी माबूद, प्रिंस कटियार , वैभव भारत बट्टा, हरवंश लाल, अमीर चंद आर्य, राजकुमार सेन, अखिलेश गुरुदेव, हरिओम श्रीवास, मुलायम सिंह रजक, अशोक कंसौरिया, गिरिजा शंकर राय,जीतू राजा श्रीवास, संकल्प अग्रवाल, नफीस मकरानी, पार्वती चौधरी, सोहन तिवारी,शैलेन्द्र  कुमार शीलू, पवन राज, मनोज तिवारी , शाहरुख खान, दिनेश कुमार वर्मा, आधु ठाकुर, सोनल पटेल, युवराज सिंह यादव, सोम त्रिवेदी, मुमताज खान, कमल जैन, हरिशंकर बाल्मीकि, स्टेला मसीह, अब्दुल जाबिर, राजकुमार फौजी, एम सी वर्मा, शाहनवाज हुसैन आदि मौजूद रहें। बैठक का संचालन शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने और अंत में आभार भरत राय ने व्यक्त किया। कांग्रेस नेताओं ने प्रभारी से की मुलाकात आज राष्ट्रीय सचिव जगदीश जांगिड़ के झांसी आगमन पर एक स्थानीय होटल में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी चंद्रभूषण बुंदेला गुड्डू राजा, कुंवर मुकुट सिंह, योगेंद्र सिंह पारीछा, पंकज मिश्रा नोटा , अखिलेश गुरुदेव आदि ने उनका स्वागत किया और आगामी विधानसभा चुनाव और स्थानीय संगठन के संबंध में व्यापक चर्चा की।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.