अभिनन्दन ग्रन्थ की प्रथम वर्ष गांठ सम्पन्न
झांसी : विचार क्रांति अभियान, युग निर्माण योजना के वरिष्ठ प्रतिनिधि श्रृद्धेय वीरेश्वर उपाध्याय के त्याग, तपस्या, ध्यान, सेवा प्रधान ग्रन्थ की प्रथम वर्षगांठ गणेश मन्दिर (महाराष्ट्रीयन) में मनायी गयी। सायंकालीन वेला में गणेश मंदिर में दीप यज्ञ किया गया तदुपरांत गजानन खानवलकर की अध्यक्षता में अभिनंदन ग्रंथ समिति के अध्यक्ष मैथिली शरण मुदगिल ने दीप प्रज्जवलन कर सहयोगी जनों को तिलक एवं पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर के० के० गुप्ता, रामबाबू वारी, पूर्व प्रधानाचार्य श्रीमती पुष्पा मिश्रा मौजूद रहे। अंत में गायत्री परिवार के वरिष्ठ सदस्य दीनदयाल मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
No Previous Comments found.