56 यूपी बटालियन एन सी सी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान सैन्य उपकरण देखकर अति उत्साहित हुए एनसीसी कैडेट्स
झांसी : एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सी ए टी सी– 196 के दौरान शिविर में शामिल समस्त कैडेट्स को स्थानीय सैन्य यूनिट्स के सैन्य उपकरणों से रूबरू कराया गया जिनको देखकर कैडेट्स का जोश चरम सीमा पर था । शिविर के दौरान सॉफ्ट स्किल और व्यक्तित्व विकास, ट्रैफिक कंट्रोल, आपदा प्रबंधन, साइबर सिक्योरिटी, होनर कोड, एकता में विविधता, सामाजिक कल्याण में युवाओं का योगदान, अपशिष्ट प्रबंधन और पुनः चक्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशिष्ट अतिथियों द्वारा व्याख्यान दिए गए । शिविर के दौरान नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत समस्त कैडेट्स को शपथ दिलाई गई । स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम की श्रृंखला में स्वच्छता अभियान चलाकर कैडेट्स को जागरूक किया गया । स्थानीय सैन्य यूनिट्स द्वारा कैडेट्स को ड्रोन तकनीक से परिचित कराया गया तथा ड्रोन को उड़ा कर दिखाया गया । उक्त कार्यक्रम के अतिरिक्त शिविर में भाग लेने वाले कैडेट्स में ड्रिल, खो-खो आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें क्रमशः सी कंपनी डी कंपनी की प्लाटून प्रथम विजयी रही ।
No Previous Comments found.