उत्तर मध्य रेलवे मजदूर यूनियन (NCRMU) - रनिंग शाखा, झाँसी
झांसी : आज को NCRMU रनिंग शाखा की प्रबंध समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में शाखा सचिव मुकेश यादव, कोषाध्यक्ष रोहित शर्मा सहित रनिंग शाखा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बड़ी संख्या में रनिंग कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं से शाखा पदाधिकारियों को अवगत कराया। हर बार की तरह इस बार भी सहायक लोको पायलट से हैंड ब्रेक कसवाने और लाइन बॉक्स उठवाने का मुद्दा प्रमुख रूप से छाया रहा। उक्त प्रकरण को शाखा सचिव मुकेश यादव द्वारा वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन), झाँसी से दूरभाष पर अवगत कराया गया, क्योंकि वे मुख्यालय से बाहर थे। इस पर Sr. DEE(OP)/Jhansi महोदय ने शाखा सचिव को सोमवार को विस्तृत चर्चा हेतु अपने कार्यालय में आमंत्रित किया है। कर्मचारियों की अन्य समस्याओं को सुनने के पश्चात पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उपरोक्त मुद्दे के अतिरिक्त निम्नलिखित महत्वपूर्ण मुद्दों को आगामी PNM बैठक में उठाया जाएगा :-
1. लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर को स्पेयर ड्यूटी पर जाते समय उचित / पेपर ट्रैवलिंग अथॉरिटी उपलब्ध कराने के संबंध में।
2. वर्षों से रिक्त पड़े गार्ड काउंसलर के पदों को शीघ्र भरने के संबंध में।
3. ललितपुर में रनिंग कर्मचारियों हेतु रनिंग रूम की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में।
अंत में शाखा अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभा के समापन की घोषणा की।
No Previous Comments found.