झाँसी में जमीन की नाप के दौरान लेखपाल-कानूनगो के सामने किसान पर हमला, कब्जे का आरोप - पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

झाँसी: थाना नवाबबाद क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले बहादुर सिंह राय पुत्र विजय राम राय ने थाना सीपरी बाजार में शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि लहर गिर्द स्थित उसकी जमीन है जिसकी आज वह लेखपाल और कानूनगो के साथ नाप कराने गया था। वहां मौजूद कुछ विपक्षी लोग जो उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते थे, उन सब ने एक राय होकर उसके साथ गाली-गलौज सहित जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।

पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा और थाना सीपरी बाजार में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
बहादुर सिंह राय ने बताया कि उसकी लहर गिर्द स्थित जमीन है, पास में ही विपक्षियों की भी जमीन है, वह लोग उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं जिसकी शिकायत उसने तहसील में की थी। आज लेखपाल और कानूनगो के साथ वह अपनी जमीन की नाप कराने गया था, वहां पर मौजूद सभी विपक्षियों ने एक राय होकर जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर हमला कर दिया। किसी तरह वह वहां से अपनी जान बचाकर भागा। पीड़ित चाहता है कि पुलिस आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर सख्त कार्रवाई करे और उसे न्याय दिलाए।

 

रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.