मदर इंडिया कॉन्वेंट स्कूल में शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह संपन्न, शिक्षा को बताया विकास का आधार

झांसी  : एजुकेशनल एंड माइनॉरिटीज वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में अंदर ओरछा गेट स्थित मदर इंडिया कांवेंट स्कूल में शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह  एडवोकेट वैभव भारत बट्टा के मुख्य आतिथ्य, पूर्व सभासद अब्दुल जाबिर, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश चौरसिया, समाजसेवी हसन शेख के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ l कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती ऋतु साहनी ने की l 

इस अवसर पर वक्ताओं ने बच्चों को शिक्षा के महत्व को बताते हुए कहा शिक्षा से ही व्यक्ति, परिवार,समाज और देश का विकास संभव है। अध्यक्षता करते हुए समाजसेविका ऋतु साहनी ने कहा कि आज के आधुनिक युग में महिलाओं का शिक्षित होना नितांत आवश्यक है। क्योंकि एक शिक्षित महिला अपने बच्चों को सही दिशा और मार्गदर्शन देकर परिवार,समाज और देश की तरक्की का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि माता पिता बच्चों को विधालय में उनके सर्वांगीण विकास के लिए पहुंचाते, उनके सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी शिक्षकों पर ही होती है।
इससे पूर्व माल्यार्पण, स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया गया l कार्यक्रम में मातृशक्ति, शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया l 
कार्यक्रम में राशिद मंसूरी, गुलाम रसूल, सलमान खान, अब्दुल खलील, अशरफ सर,फिरोज खान, लोकेश भट्ट, चंद्रशेखर पाण्डेय, आसमां बानो, नाजनीन खान, संगीता साहू, छात्र छात्राओं सहित अभिभावक मौजूद रहे कार्यक्रम का सफल संचालन मोहम्मद फारुक एडवोकेट ने एवं आभार नदीम अली हाशमी ने व्यक्त किया l

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.