डॉ .सुधीर आर्य डॉ. भीमराव अम्बेडकर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

झांसी : झांसी के समाजसेवी एवं झांसी रेल मण्डल के सेवानिवृत्त पर्यवेक्षक डॉ. सुधीर कुमार आर्य को सेवानिवृत्ति के उपरान्त रेल सेवा के दौरान उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली एवं उसके साथ आकाशवाणी उदघोषक , रंगमंच , खेल में रुचि एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान हेतु डॉ. भीमराव अम्बेडकर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

हिन्द ह्यूमैनिटी फाउंडेशन द्वारा नई दिल्ली में आयोजित  सम्मान समारोह में यह सम्मान संस्था के पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने पर डॉ .सुधीर कुमार आर्य को उनके सहकर्मियों, शुभचिंतकों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.