यू पी आई भुगतान पर शुल्क लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस उतरी सड़कों पर
झांसी । आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान में दो हजार से अधिक की मर्चेंट खरीद पर 0.4 शुल्क लगाये जाने के निर्णय के विरोध में कांग्रेसजनों ने कांग्रेस कार्यालय सिंधी तिराहे से मानिक चौक एवं बाजार में व्यापारियों से संपर्क कर जागरूक किया और व्यापारियों पर पड़ने वाले इस अतिरिक्त बोझ के निर्णय को वापिस लेने की मांग की। कांग्रेसी हाथों में तख्तियां लिए हुए थे जिन पर लिखा था कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर आम जनता को ऑन लाइन भुगतान पर बढ़ोत्तरी का उपहार दिया है।
प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया, अरविंद बबलू, आशिया सिद्दीकी, राजकुमार सेन, अमीर चंद आर्य, गिरिजा शंकर राय, पवन राज, मनोज सोनी, घनश्याम दास, एम सी वर्मा,सोहन तिवारी, इदरीश खान मुन्ना, उमाचरण वर्मा, शाहरुख खान, दिनेश कुमार वर्मा,अशोक कौशल, सूरज प्रकाश राय, शैलेष चतुर्वेदी, काशीराम सेन, सुरेन्द्र श्रीवास व सोनू अहिरवार आदि शामिल रहे।
रिपोर्टर - राजीव
No Previous Comments found.