मात पिता की सेवा की सेवा से महाराज गणेश जी प्रथम पूज्य बने- सतीश चौरसिया
गुरसराय( झाँसी ) : नगर में गणेश जी की भक्ति मैं बड़े बूढ़े बच्चे डूबे हुए दिखाई दे रहे है गणेश पंडालों में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुराई बाजार गणेश पांडाल में मुख्य अथिति श्रीराम सेवा समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं गायत्री परिवार के संयोजक सतीश चंद्र चौरसिया एडवोकेट एवं भाजपा के जिला महामंत्री बद्री प्रसाद त्रिपाठी, हरि शंकर जी एवं निखिल गुप्ता ने श्री गणेश भगवान का पूजन अर्चन कर आरती की। इस मौके पर अतिथि सतीश चौरसिया ने संबोधित करते हुए कहा हम सभी लोगों को अपने अपने माता पिता की सेवा करना चाहिए तभी हम सभी लोगों का उत्थान होगा और आगे बढ़ेंगे भगवान गणेशजी प्रथम पूज्य अपने माता पिता की सेवा से हुए व उनका हमेशा कहना माना इसी तरह हम सभी को भी अपने माता पिता के बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए व अच्छे कार्य करना चाहिए तभी हमारा कल्याण होगा। आरती के बाद छोटे छोटे बच्चों द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किए जिससे लोगों के मन प्रफुल्लित हो गए इस मौके पर पवन स्वामी ने सभी अतिथियों को शोल उड़ा कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत सेट ने किया इस मौके पर मुकेश त्रिपाठी, अभि गोस्वामी, सतीश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सुमित सोनी, हन्नी अग्रवाल, पंकज स्वामी, अमन सोनी, अमित महाराज, कमलेस अग्रवाल, दीपक पत्रकार, मनोज त्रिपाठी, सतेंद्र महाराज, हैप्पी अग्रवाल सहित सैकड़ों की संख्या में माताये वहिनै एवं भाई उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : आशुतोष गोस्वामी
No Previous Comments found.