UPI पर प्रस्तावित MDR के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन, प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

झांसी :  आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रादेशिक आह्वान पर आज स्थानीय व्यापारियों ने UPI पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के विरोध में झांसी में जोरदार प्रदर्शन किया। युवा प्रदेश अध्यक्ष जीतू सोनी के निर्देशन एवं जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष बृजबिहारी सोनी के संयुक्त नेतृत्व में व्यापारियों ने झांसी के जिला मजिस्ट्रेट / जिलाधिकारी  गौरांग राठी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन प्रेषित किया।

आर्थिक बोझ और डिजिटल भुगतान पर असर की आशंका
ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि UPI लेनदेन पर प्रस्तावित MDR लागू होने से छोटे एवं फुटकर व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा। इसका सीधा और अप्रत्यक्ष प्रभाव अंततः आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा। वक्ताओं ने इस बात पर भी चिंता जताई कि इससे देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की दिशा में अब तक हुई उल्लेखनीय प्रगति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
प्रदर्शन में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
 चेयरमैन नरेश गुप्ता राजू रक्सा, श्रीमति आहूजा, श्रीमती रजनी गुप्ता,अतुल किल्पन और पुनीत अग्रवाल आदर्श गुप्ता, जयकिशन प्रेमानी, प्रदीप त्रिपाठी, उमर सिद्दीकी और तरुण साहू हर्षित अग्रवाल अशोक अग्रवाल, मुकेश मारवाड़ी, प्रदीप नगरिया, अशोक साहू और सुरेश साहू महेश गुप्ता, ओमप्रकाश खांगट, दिनेश नीखरा, अरविंद तिवारी और राकेश रावत कैलाश कुशवाहा, काजू महाराज, सुदर्शन कथूरिया, साकेत माहेश्वरी और अनूप जैन वासुदेव नैनवानी, महेंद्र गुप्ता, राकेश शर्मा, ओम राजपूत और बलवीर कुशवाहा राहुल मिश्रा, अवतार खटीक, सुनील हिरवानी, अनिल गुप्ता और अनिल कुशवाहा दीपक डालवानी, कमलेश पांडे, बृजकिशोर सोनी, आनंद प्रकाश राय और जितेंद्र सोनी आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.