डा. बलवान सिंह यादव का ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत

झांसी : आज ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने  पर डा. बलवान सिंह यादव का ग्राम दातानगर परवई में आयोजित सम्मान समारोह में उनका भव्य स्वागत हुआ। इस अवसर पर डा.बलवान सिंह यादव ने कहा कि मुझे मिली इस नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए पेट्रोलियम डीलर्स के हितों के साथ-साथ समाज और अपने क्षेत्र की आवाज को भी मजबूती से उठाने का प्रयास करूंगा। समारोह में दातानगर परवई के प्रधान रामपाल प्रधान , पूर्व प्रधान जयनारायण, बद्री सिंह ,राजेश ,देवेंद्र, इंद्रपाल , नरेंद्र कप्तान ,निलेश, विवेक ,सुशील, नागेन्द्र, श्रीमती इमला ,राजकुमारी पूर्व समिति अध्यक्ष, रानी ,अंबाबाई, सुशीला व रंजन आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.