स्वामी फिलिंग स्टेशन पर EV चार्जिंग स्टेशन का भव्य शुभारंभ

झाँसी :  शिवपुरी रोड, NH-27, डगरवाहा रक्सा झाँसी स्थित स्वामी फिलिंग स्टेशन (HP पेट्रोल पम्प) पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए EV चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL), झाँसी सेल्स एरिया के अधिशासी विक्रय अधिकारी श्री मनीष कुमार सिंह जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुविधाजनक एवं सुलभ चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। स्वामी फिलिंग स्टेशन पर EV चार्जिंग सुविधा शुरू होने से NH-27 पर आवागमन करने वाले इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को काफी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र में स्वच्छ एवं आधुनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। स्वामी फिलिंग स्टेशन के संचालक अखलेश गुप्ता( नीलू रक्सा)ने कहा कि ग्राहकों को पेट्रोल एवं डीजल के साथ-साथ आधुनिक ऊर्जा विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से EV चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत की गई है। इससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ NH-27 से गुजरने वाले इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को भी बेहतर सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम के दौरान नरेश गुप्ता राजू रक्सा,इ. ऋषभ गुप्ता, आशीष गुप्ता, बृजेंद्र राजपूत सहित प्रकाश मिश्रा, उमेश रायकवार ,पेट्रोल पम्प स्टाफ, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। स्वामी फिलिंग स्टेशन की ओर से सभी ग्राहकों एवं क्षेत्रवासियों को आधुनिक EV चार्जिंग सुविधा का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया गया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.