श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा के तृतीय दिवस में भक्तों ने श्रवण की दिव्य कथा
झाँसी - श्री गौड़ बाबा सिद्धआश्रम प्रेमनगर में चल रही भागवत कथा के तृतीय दिवस मुख्य भागवताचार्य पं.नितिन कृष्ण जी महाराज ने कथा श्रवण करते हुए कहा कि यह 15 दिन पितरों के हैं इन दिनों में हमें अपने पितरों का श्राद्ध करना चाहिए और पूर्वज पितरों की कृपा बरसे उसके लिए उन्हें याद करें उनको नमन करें इन दिनों में लौकिक कार्य नहीं होते हैं इन दोनों भजन, पूजन, भगवत चर्चा, सत्संग का विशेष महत्व है उसमें भागवत सर्वश्रेष्ठ है। आज कपिल चरित्र की कथा श्रवण कराई कपिल मुनि के उपदेश मुख्य रूप से सांख्य दर्शन और आत्मज्ञान पर आधारित है उन्होंने प्रकृति पुरुष, जीव और मोक्ष का वैज्ञानिक विवेचन किया ब्रह्मांड व शरीर की रचना से जुड़े 25 तत्वों का विस्तार से वर्णन किया मनुष्य को यह समझना चाहिए कि नाशवान शरीर और शाश्वत, आत्मा दो अलग चीजे हैं शरीर से मोह सारे दुखों की जड़ है भक्ति योग सबसे श्रेष्ठ मार्ग है सच्ची भक्ति करने से मनुष्य स्वतः ही भौतिक इच्छाओ और जन्म मृत्यु के बंधन से पार हो जाता है तथा आज भागवत पूजन एवं आरती धर्मगुरु पं.रितिक जी महाराज ओरछा धाम, पूज्य अर्पित दास जी महाराज श्री सखी के हनुमान मंदिर झांसी, पं.मैथलीशरण मुदगिल वरिष्ठ समाजसेवी, मनीष तिवारी क्षेत्रीय मंत्री भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र, पियूष रावत महामंत्री, पंकज त्रिपाठी, अमित नायक, मधुर श्रीवास्तव, प्रदीप जिझोतिया, रामबाबू यादव, शंभू शरण द्विवेदी, राकेश पाठक, रामकुमार सक्सेना, प्रदीप पांडेय, राम कुशवाहा, ऋषि चतुर्वेदी एवं महिला मंडल मे रुपम मुदगिल, मांडवी चतुर्वेदी, अनीता जिझोतिया, पदमा द्विवेदी, रामजानकी पाठक, सरिता सक्सेना, साधना पांडेय, यशोदा कुशवाहा, मानु पांडेय सहित आदि ने की व कार्यक्रम का संचालन पं.सियारामशरण चतुर्वेदी ने और आभार पं.विनोद चतुर्वेदी महाराज ने किया।

No Previous Comments found.