कुलदीप सिटी पब्लिक स्कूल झाँसी में हुआ फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

झांसी :  आज कुलदीप सिटी पब्लिक स्कूल में फैन्सी ड्रेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संजना पटवारी, संरक्षिका उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मण्डल झॉसी, अध्यक्षता श्रीमती संध्या सिंह बोर्ड मेम्बर कुलदीप ग्रुप ऑफ इन्स्ट्रीट्यूशन्स झाँसी, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती शालिनी गुरबख्शानी जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मण्डल झाँसी उपस्थित रहीं। फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में सुश्री श्रेया नरवरिया एवं श्रीमती प्रेमलता सेन निवर्तमान कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मण्डल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। वन्दना प्रमुख छात्राओं ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। इसी क्रम में अध्यापिका खुशी, मुस्कान, जया बाजपेयी ने समस्त अतिथियों का माल्यार्पण का स्वागत किया। फैन्सी ड्रेस कार्यक्रम में कक्षा प्री नर्सरी से लेकर कक्षा 2 तक के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रत्येक कक्षा को एक एक थीम दी गई थी जिसके अन्तर्गत प्री नर्सरी ने कार्टून कैरेकटर, नर्सरी ने ऐनीमल थीम, प्रेप कक्षा ने पक्षियों की थीम पर प्रस्तुती की। कक्षा 1 ने महापुरूषों की थीम, कक्षा 2 गृह नक्षत्रों (प्लानेट्स) की थीम पर वेश धारण कर अपनी प्रस्तुति दी तथा अपने स्वरूप के बारे में भी बताया।

सभी कक्षाओं के छात्र/छात्राएं दी गई थीम पर अत्यन्त सुन्दर और मनमोहक रूप में उपस्थित हुये और अपने रूप के बारे में जानकारी भी दी जिसमें झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई, मदर टेरेसा, राष्ट्रीय पक्षी मोर का स्वरूप, चन्द्र शेखर आजाद, भगत सिंह, छोटा भीम और मोटू-पतलू का स्वरूप धारण किये एवं सम्बन्धित परिधान में विभिन्न स्वरूप अत्यन्त आकर्षण का केन्द्र रहे।

निर्णायक मण्डल द्वारा प्रीशा (राष्ट्रीय पक्षी मोर), भाग्यवी (रानी लक्ष्मीबाई) को प्रथम, अनन्या (हाथी), इबाद खान (चन्द्र शेखर आजाद) को द्वितीय, काव्या (वटरपलाई), वेदित साहू (सुभाष चन्द्र बोस) को तृतीय स्थान पर चयनित किया गया। अतिथियों द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को एवं अन्य समस्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आज के कार्यक्रम में जया बाजपेयी, मुस्कान साहू, रौनक करौसिया, हुमा अब्बासी, रिमझिम, रौनक खान, राहत एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे। संचालन शिक्षिका पूजा एवं आभार प्रधानाचार्या श्रीमती अमृता गावड़े ने व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.