कांग्रेसियों ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर जताया विरोध प्रदर्शन

झांसी :  आज कचहरी चौराहा स्थित गांधी उद्यान पर शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेसियों ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया उक्त अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि जिस तरह से पूर्व में हम सब के नेता राहुल गांधी जी ने कई बार कहा कि चुनाव आयोग और उसके अधिकारी सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं आज वह बात सच साबित हुई पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि अगर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनके साथी अधिकारी गण सही है तो वह प्रेस कॉन्फ्रेंस का अपनी बात जनता को क्यों नहीं बता रहे हैं जिला अध्यक्ष देशराज रिछारिया ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग की मिली भगत है जो आज हम सबके सामने आ रही है शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि आज हम लोगों ने कचहरी चौराहा पर स्थित गांधी उद्यान पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया है और पूरे शहर में लगभग और 10 पतले हम लोग जलाने का काम करेंगे प्रशासन चाहे जितनी ताकत के साथ हम लोगों को रोकने का काम करेगा हम लोग उतनी ही ताकत के साथ ज्ञानेश कुमार का पुतला तब तक जलाते रहेंगे जब तक कि खुद ज्ञानेश कुमार अपना इस्तीफा नहीं दे देते हैं और हम सरकार से भी यह मांग करते हैं कि जल्द ही ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर उनके ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई करके उनको तुरंत जेल भेजने का काम किया जाए हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी जी की पिछली कही हुई सारी बातें आज सच हो रही हैं एस आई आर को लेकर भी राहुल जी ने जो बात कही थी कि भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयुक्त एक ही सिक्के के दो पहलू है वह बात भारत की जनता के सामने आ चुकी है इसलिए आज प्रदेश और देश की आम जनता राहुल गांधी जी की तरफ और कांग्रेस पार्टी की तरफ उम्मीद भरी नजर से देख रही है और निश्चित ही इसका फायदा हम सबको आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

उक्त अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी किश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण परिहार पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह यादव जिला अध्यक्ष देशराज रिछारिया शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता  निर्वर्तमान प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा  पूर्व जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव पूर्व जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा पूर्व मेयर प्रत्याशी अरविंद बबलू पूर्व शहर अध्यक्ष नरेश बिलाहटिया पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन पूर्व पार्षद अखलाक मकरानी प्रिंस कटियार अखिलेश गुरुदेव पंकज मिश्रा  जिला अध्यक्ष एससी जीतू राजा श्रीवास इदरीश खान महिला शहर अध्यक्ष आशिया सिद्दीकी  शभु सेन एडवोकेट विवेक बाजपेई श्रीमती पार्वती चौधरी राजकुमार सेन पिंकी जैन हरबंस लाल वीरेन्द सिंह कुशवाहा अशोक कंसोरिया  चौधरी माबूद  वैभव भारत बट्टा डॉ काशीराम विटोरया डॉ पप्पू राम सहाय छोटे राजा कमर  गिरजा शंकर राय शेखर नलवंशी दिनेश कुमार वर्मा शाहनवाज खान शैलेंद्र कुमार वर्मा शीलू शाहरुख मंसूरी हरिओम श्रीवास शैलेश चतुर्वेदी संजू नीरज सेन आशू ठाकुर  सोनम पटेल संजीव गुप्ता प्रदुम ठाकुर रोबिश खान पवन ठेकेदार  मनोज तिवारी एडवोकेट रामकिशन कुशवाहा हरिओम बृजवासी विकास कुशवाहा जितेंद्र अहिरवार नीरज सेन मुलायम सिंह रजक संकल्प अग्रवाल मनोज सोनी काशीराम सेन पवन शाक्य राहिसुद्दीन मेवालाल भंडारी अमित करोसिया बंटी जयंतीदेवी समेत अनेकों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.