संवैधानिक विषयों को राजनीतिक ढाल बनाकर ,कांग्रेस पार्टी द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है : पवन गौतम

झांसी :  भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता महापौर बिहारीलाल आर्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लगातार मिल रही चुनावी पराजय से बौखलाई कांग्रेस अपनी राजनीतिक नाकामियों को छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव आयोग पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। महापौर द्वारा स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन के सभी भ्रामक दावों की पोल खुल चुकी है। मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से एसआईआर  सहित सभी चुनावी निर्णय पूरी पारदर्शिता से लिए गए हैं, जिसे सुप्रीम कोर्ट भी वैध ठहरा चुका है। इसके बावजूद राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व लगातार ईवीएम, न्यायपालिका, चुनाव आयोग और सेना के शौर्य पर सवाल उठाकर उनकी साख को नुकसान पहुँचाने का काम कर रहे हैं।  पवन गौतम जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जब भी विपक्ष जनता की अदालत में पराजित होता है, वह लोकतांत्रिक संस्थाओं पर झूठे आरोप मढ़ने लगता है। कांग्रेस को अपनी संगठनात्मक कमजोरियों पर आत्ममंथन करना चाहिए और देश की संवैधानिक संस्थाओं व जनता से इस झूठे दुष्प्रचार के लिए बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए,इस प्रेस वार्ता में प्रियांशु डे मीडिया प्रभारी एवं मोहित पोरवाल सह मीडिया प्रभारी भाजपा उपस्थित रहे ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.