परिवहन विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित किये गए कार्यक्रम
झांसी : शासन के आदेशानुसार दिनांक 17 सितंबर 2026 से आरंभ हुए "सेवा संकल्प अभियान" के क्रम में संभागीय परिवहन विभाग द्वारा विभाग से संबंधित जन सेवाओं की उपलब्धता व्यापक प्रचार प्रसार फेसलेस ,ऑटो अप्रूव्ड सेवाओं की डॉक्यूमेंट पॉलिसी संबंधी जागरूकता तथा विशेष शिविरों के माध्यम से नागरिकों तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं ,जिसके अंतर्गत दिनांक 28- 9 -2026 को सीपरी बाजार झांसी स्थित अहिल्याबाई पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट ,सीट बेल्ट, राजवीर योजना,दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस इलाज, स्कूल वाहन सुरक्षा एवं आवश्यक दस्तावेजों पर जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें मुख्य अतिथि संभागीय परिवहन विभाग से आर आई राघव कुशवाहा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य कुमारी ज्योति शर्मा ने की, कार्यक्रम का संयोजन ट्रैफिक चीफ वार्डन व सड़क सुरक्षा समिति की सदस्य डॉ कु प्रगति शर्मा ने किया इससे पूर्व झांसी बस स्टैंड पर लोकमाता "अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना" जो उत्तर प्रदेश रोडवेज की साधारण बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की माता बहनों को मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करता है इसके विषय में आर आई राघव कुशवाहा व ट्रैफिक चीफ वार्डन डॉ प्रगति शर्मा द्वारा महिलाओं व उनके पारिवारिक जनों को इस योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में रोडवेज से डिपो इंचार्ज प्रतीक सोनी, स्टेशन इंचार्ज खान फिरोज फैयाज, विद्यालय से नैन्सी, निखत, सुल्ताना, कृतिका राजपूत,तनीषा, सुरेश ,खुशनुमा, दिव्या शर्मा, ट्रैफिक वार्डन दीपशिखा शर्मा, निष्कर्ष शर्मा व विद्यालय के सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.