लखनऊ में गरजे सफाई कर्मचारी, 20 हजार वेतन को लेकर सरकार को दिया 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

झांसी : स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश(रजि-10464)का प्रतिनिधि मंडल संघ के प्रदेश अध्यक्ष मानिकलाल नागर के नेतत्व में एक दिवसीय लखनऊ भ्रमण पर पहुंचा। प्रतिनिधि मण्डल द्वारा प्रबंधक निदेशक(उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम-लखनऊ)के यहाँ पत्र देते प्रदेश में आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को बीस हजार प्रतिमाह वेतन का निदेशालय से विभागीय आदेश जारी कराये जाने की मांग की गई जिससे आउटसोर्स कर्मचारियों को जल्द ही इसका लाभ होकर भुगतान हो सके एवं केशव प्रसाद मौर्य-(उप.मुख्यमंत्री उ.प्र.सरकार) व नगर विकास मंत्री ए.के शर्मा  से आवास मुलाकात करते हुए 11 सूत्रीय मांग पत्र देकर मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को बीस हजार प्रतिमाह वेतन का विभागीय शासनादेश जारी किये जाने हेतु प्रमुख सचिव(नगर विकास विभाग उ.प्र.को निर्देश देने हेतु.संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थाई(नियमित)किये जाने के लिए कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पास करते हुए संविदा नियमावली 2016 को संशोधित करते हुए संविदा नियमावली-2025 बनाई जाए जिससे संविदा सफाई कर्मचारी स्थाई हो सके.प्रदेश में रिक्त स्थानों पर सफाई कर्मचारियों की स्थाई भर्ती किये जाने के लिए प्रदेश से रिक्त स्थानों की सूची हेतु सभी नगर निगमों/नगर पालिकाओं में पत्र जारी करने .प्रदेश की नगर पालिकाओं/नगर पंचायतों में लम्बे समय से मृतक सफाई कर्मचारियों के परिवार को भुगतान/पेंशन एवं नौकरी दिये जाने समेत अन्य समस्याओ के निराकरण का अनुरोध किया गया 

एवं भ्रमण के दौरान अन्य सफाई संगठनों के नेताओं जैसे-सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद वाल्मीकि व संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोनचंद वाल्मीकि एवं राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के प्रमोद प्रेमी से शिष्टाचार भेट वार्ता करते हुए एक जुट होने की अपील की गई।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष मानिकलाल नागर ने कहा की प्रदेश में लगातार सफाई कर्मचारियों के हो रहै शोषण एवं खुली अपेक्षा हो रही है संघ द्वारा लगातार मुख्यमंत्री/विधान परिषद सदस्य/समाज कल्याण मंत्री को पत्र दिए है परन्तु कोई भी सकारात्मक वार्ता कार्यवाही नहीं की गई है यदि 30 अक्टूबर 2026 तक ना हुआ तों नवम्बर से संघ प्रदेश व्यापी आंदोलन को मजबूर होगा। मंत्री द्वारा प्रमुख सचिव-नगर विकास विभाग से वार्ता का आश्वासन दिया गया।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष मानिकलाल नागर ने कहा की सरकार की खामोशी तोड़ने के लिए अब प्रदेश व्यापी आंदोलन जरुरी है
प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष मानिकलाल नागर.प्रदेश संगठन मंत्री/जिलाध्यक्ष झाँसी धीरज चंडारिया.प्रदेश प्रवक्ता अजय राजवर.अरविन्द पुजारी. अरुण.गुलशन कुमार आदि उपस्थित  रहे।

 

रिपोर्टर :  अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.