सकरार में गूंजे भक्ति के जयकारे: दस लक्षण पर्व के समापन पर निकला श्री जी का भव्य विमान

झांसी : दस लक्षण महापर्व के समापन के अवसर पर आज सकरार कस्बे में बड़ा धार्मिक आयोजन हुआ। श्री जी का विमान नगर भ्रमण करते हुए श्री 1008 नेमिनाथ सभागार पहुंचा। वहाँ श्रीजी के अभिषेक व शांतिधारा का सौभाग्य मुकेश जैन, श्रीमती अलका जैन, अरिहंत जैन, आदर्श जैन, जयचंद जैन, श्रीमती कुसुम जैन, विकास जैन, निधि जैन, विदित, निभी, निशि, नेमीचंद्र जैन, खेमचंद जैन, लोकेश जैन, शैलेश जैन, नयन जैन, नवल जैन, विवेक जैन, अंकित जैन आदि को प्राप्त हुआ। फूल माला की बोली का सौभाग्य श्रीमती कीर्ति जैन, अक्षय जैन, रविकांत जैन, राहुल जैन, रिंकी जैन, मोक्ष जैन, शिवानी जैन, टिंकू जैन, ज्ञानचंद जैन, अभिषेक जैन, ममता जैन, आस्था दीदी, बंटू भैया, सुखमाल जैन, मधु जैन, गुनगुन दीदी, अर्पित जैन को मिला। शाम को महाआरती ज्ञानचंद जैन, अभिषेक जैन, ममता जैन, आस्था दीदी, बंटू भैया के निवास से DJ और गाजे-बाजे के साथ पूरे जैन समाज द्वारा श्री 1008 नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर (बड़ा मंदिर) में संगीत मय आरती के साथ संपन्न हुई।

 

 

रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.