विधायक राजीव सिंह पारीछा ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, मरीजों से किया आत्मीय संवाद
झांसी : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे निःशुल्क हेल्थ कैंप के क्रम में आज दिनांक 29 सितम्बर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सी.एच.सी.) बबीना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा ने उपस्थित होकर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया तथा शिविर में आए मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से शिविर में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुँचाना है। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना समाजसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है और ऐसे सेवा कार्यों में अधिक से अधिक जनभागीदारी होनी चाहिए। इस अवसर पर *मण्डल अध्यक्ष श्रीमती शिखा साहू, पलविंदर नंदा, हनी साहू, सोनू सिकरवार, अजय राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.