जयपुरिया स्कूल के बच्चों ने रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश

झांसी :  सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल  के बच्चों ने गुरुवार को सदर बाजार क्षेत्र में "एक कदम स्वच्छता की ओर" रैली निकाल कर महानगर को स्वच्छ बनाये रखने का संदेश दिया। पूर्व एम एल सी श्याम सुन्दर सिंह पारीछा एवं छावनी व्यापार मंडल के अध्यक्ष साकेत माहेश्वरी ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस मौके पर बोलते हुए मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह पारीछा ने कहा कि हमारा नगर स्वच्छ और हरा भरा रहे, सभी स्वस्थ रहें। इसी को ध्यान में रखते हुए यह स्वच्छता रैली निकाली गयी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और और योगी के स्वच्छता सेवा संकल्प अभियान को चरितार्थ करते हुए सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल‌ के यह बच्चे हाथों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा दिये गये स्वच्छता संदेश लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। बच्चों ने रैली भ्रमण के दौरान गगनभेदी नारों लगाते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सदर बाजार स्थित महारानी लक्ष्मीबाई चौक से शुरू हुई रैली बाजार में भ्रमण करते हुए नव भारत पर सम्पन्न हुई, जहां बच्चों को स्वल्पाहार कराया गया।रैली का नेतृत्व प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता भट्ट एवं‌ पूर्व जिला बचत अधिकारी अरविंद गौर‌ ने किया। इस मौके पर व्यापारी नेता सुदर्शन कथूरिया,राहुल भंडारी, अशोक कुमार जैन,अतुल जैन जैन विवेक तिवारी, विद्यालय की ओर से शिक्षक रितिका अरोरा, सोनल, अनुराधा, राघवेन्द्र, सिंधु,मनीष, शिवदयाल, अमन, कृतिका सहित अनेक छात्र छात्राएं मौजूद रहे।  अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता भट्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.