नीलिमा कटियार का संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर सम्मान, समाजसेवी कार्यों की सराहना

झांसी :  कानपुर नगर विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री नीलिमा कटियार का संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने समिति की कार्यप्रणाली को समझा और संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी ली। नीलिमा कटियार ने संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि समाजसेवा केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। संघर्ष सेवा समिति जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से सराहनीय प्रयास कर रही है। वहीं डॉ. संदीप सरावगी ने नीलिमा कटियार का स्वागत एवं सम्मान करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनके द्वारा किए जा रहे कार्य और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़कर काम करने की उनकी भावना प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा और जनप्रतिनिधित्व का उद्देश्य तभी सार्थक होता है, जब अंतिम व्यक्ति तक सहायता और सकारात्मक बदलाव पहुंच सके। कार्यक्रम के दौरान दोनों ने सामाजिक क्षेत्र में मिलकर बेहतर कार्य करने और समाजहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर सचिन वर्मा, चित्रांश द्विवेदी (मंडल मंत्री), हर्षित झा, उत्कर्ष तिवारी, दीपक त्रिपाठी, धर्मेंद्र खटीक, कबीर राव, महक सेन, संदीप नामदेव, सुशांत गुप्ता, राजू सेन, अनुज प्रताप सिंह, मुन्ना मास्टर, हर्ष श्रीवास्तव, मुस्कान विश्वकर्मा, अंजली विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.