सीपरी बाजार सब्जी मंडी में आग से दुकानें जलकर खाक, कांग्रेस ने लगाया साजिश का आरोप, DM को दिया ज्ञापन
झांसी : आज सीपरी बाजार स्थित सब्जी मंडी पर विगत कई वर्षों से अपनी दुकान लगा रहे दुकानदारों की दुकानों में दिनांक 7/10/2026 को प्रातः काल 4:00 बजे आग लग गई जिससे कि दुकानों के अंदर रखे हुए माल में आग की लपटों ने सारे माल को जलाकर खाक कर दिया सब्जी मंडी स्थित दुकानदारों का कहना है कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा सुनियोजित तरीके से आग लगाई गई क्योंकि पूर्व में भी हम लोगों की दुकानों को खाली करने के लिए कई बार प्रयास किए गए यह आग लगाएं जाने के हम लोगों के पास कई साक्ष्य है उक्त अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि जिस तरह पूर्व में इन गरीब दुकानदारों को हटाने का प्रयास किया गया यह आग लगना भी उसी साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि आज हम लोगों ने सब्जी मंडी स्थित दुकानदारों के साथ मिलकर जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात कर उनको एक ज्ञापन दिया उक्त ज्ञापन में हम लोगों ने सभी दुकानदारों की दुकानों में लगी हुई आग के बारे में निष्पक्ष जांच की मांग की क्योंकि एक गरीब वर्ग के लोगों के लिए यह हानी बहुत ही बड़ी घटना है साथ ही दुकानदारों को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग की जिलाधिकारी महोदय ने हम लोगों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया यदि उक्त मामले में निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो हम सभी कांग्रेसी इन दुकानदारों के साथ मिलकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर एक उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उक्त अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता राजेंद्र यादव एडवोकेट राजेंद्र शर्मा मानव श्रीवास्तव शेर हसन नगीना विमला जमीला इस्लाम शमसुद्दीन गोविंद दास असगर राजेंद्र जसोदा शीला धनवंती लक्ष्मी मुख्तार रशीदा एहसान नाजरा हमीद हाजरा शेख कल्लू बसीरन अब्दुल रशीद इस्माइल समेत अनेकों दुकानदार और कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.