दुर्गा उत्सव महासमिति करेगी पूजा पंडालों को पुरस्कृत,शहर में राम बरात का करेगी भव्य स्वागत

झांसी : दुर्गा उत्सव महासमिति प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने वाले भव्य पूजा पंडालों को पुरस्कृत करेगी। शहर में राम बरात का भी भव्य स्वागत करेंगी। इसी के साथ ही समिति ने डांडिया उत्सव आयोजित करने वाले आयोजकों से अपील की है कि वे उत्सव में आधार कार्ड देखकर ही लोगों को शामिल करें। अन्यथा की स्थिति में प्रशासन और समिति किसी भी तरह की जिम्मेदारी नहीं लेगी।

एक स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता का संचालन सिया शरण चतुर्वेदी ने किया एवं कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, महासमिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी, महामंत्री विनोद अवस्थी, शोभायात्रा संयोजक पीयूष रावत ने संयुक्त रूप से समस्त दुर्गा उत्सव समितियों से अपील की, कि वह अपने पंडालों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाये। इसके साथ ही अग्निशमन यंत्र भी रखे। महासमिति ने सभी दुर्गा उत्सव समितियों से प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।इसके साथ ही महासमिति ने मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं, जो विभिन्न दुर्गा पंडाल समितियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए तत्पर रहेंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि समस्त दुर्गा उत्सव समितियों को एक रोस्टर रजिस्टर बनाना होगा। जिसे पुलिस सुरक्षा सम्बन्धी आवश्यक रात्रि गश्त के दौरान देखेंगी। समस्त दुर्गा उत्सव समिति पंडालों में अग्निशमन यंत्र जरूर रखे। डीजे संचालकों को भी अवगत कराया जाता है, कि डीजे मानक अनुसार ही बजाये। पदाधिकारियों ने बताया कि महासमिति ने इस बार मोबाइल नंबर +8009227333,9936453332,8840411462,9415505600,9115030770, 8115429580 जारी किए हैं, जो विभिन्न दुर्गा पंडाल समितियां की समस्याओं के निस्तारण के लिए हर समय हाजिर रहेगे। जो भी दुर्गा उत्सव समिति परंपरागत संस्कृति और पारंपरिक वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल करेगी, उन समितियां को महासमिति द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा। महासमिति    शहर में राम बरात का भव्य स्वागत करेगी। राम बरात रामलीला मंच बड़ा बाजार से निकलेगी। पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि प्रतिमा आगमन एवं विसर्जन शोभा यात्रा मार्गों पर सड़कों को दुरस्त किया जाये। रात्रि में बिजली की कटौती न हो। सभी मंदिरों व पूजा पंडालों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था हो। पदाधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में जिला प्रशासन को ग्यापन दिया जायेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी, कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रदीप जैन आदित्य, महामंत्री विनोद अवस्थी और शोभा यात्रा मुख्य संयोजक पीयूष रावत , महेश सर्राफ (मटका) , मैथिली मुदगिल, गोकुल दुबे ,रोहित पांडे, मनीष तिवारी,अमित साहू,गजानन खालवरकर, मुरली राय ,मुकेश अग्रवाल,रवीश त्रिपाठी, जयदीप खरे,अजय मिश्रा, नरेश गुप्‍ता राजू, आलोक चतुर्वेदी, अमित चिरवारिया, अमर सिद्ध,अजय पुरवार ,ओमप्रकाश त्रिपाठी, ,आलोक सैंडलय  ,विवेक गोस्वामी, सत्‍येंद्रपुरी गोस्‍वामी ,  मुकेश सोनी , संजीव तिवारी,  पवन गुप्ता,  राजीव तिवारी , प्रभात शर्मा,  एडवोकेट हेमंत राव,  राहुल साहू , प्रहलाद साहू आदि उपस्थित रहे। सभी का आभार शोभा यात्रा संयोजक पीयूष रावत ने किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.