बुंदेलखंड राज्य का समर्थन नहीं करने पर अखण्ड बुंदेलखंड के 9 सांसदों का सामूहिक पुतला फूका गया

झांसी :  बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में  कचेहरी चौराहे पर 9 सांसदों क्रमशः झाँसी, जालौन हमीरपुर, बाँदा, सागर, दमोह, खजुराहो, टीकमगढ़ एवं दतिया के सामूहिक पुतले यह कहते हुए कि " अखण्ड बुंदेलखंड के सांसदों शर्म करो, बुंदेलखंड राज्य की बात करो " के साथ फूक दिए गए। कसम राम कि खाते हैँ, बुंदेलखंड राज्य बनवायेगे एवं बुंदेलखंड तो लेंगे लेंगे, जैसे दोगे वैसे लेंगे के नारों के साथ  मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि प्रभू राम को साक्षी मानकर तीन साल के भीतर बुन्देलखण्ड राज्य बनवा देने का वादा किया गया था। तीन साल की जगह 12 साल से ज्यादा का समय हो चुका है परन्तु अभी तक कार्यवाही प्रारम्भ नही हुई है। जिसके लिये सत्तादल के जनप्रतिनिधियों द्वारा आवाज नही उठाई गई है इसलिए उनके खिलाफ ‘‘तुम्हें प्रभु राम कौ कोल (कसम)’’  अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत उ0प्र0 में होने वाले 2027 के चुनाव, म0प्र0 में होने वाले 2028 के चुनाव एवं 2029 में होने वाले आम चुनावों में बुन्देलखण्ड क्षेत्र के लोगों की कलाई पर प्रभु रामराजा सरकार के चरणों में पुजवाये गये ‘‘राम बन्धन’’ कलावा बांधकर सत्ताधारी दल के प्रत्याषियों को हराने का कार्य किया जाएगा।  9 सांसदों के पुतले फूकने वालो में  अशोक सक्सेना एडवोकेट, रघुराज शर्मा, प्रदीप नाथ झा, गोलू ठाकुर, बृजेश राय, जगमोहन मिश्रा, प्रेम सपेरा, विजय रायकवार, शंकर रायकवार, प्रभूदयाल कुशवाहा अनिल कश्यप, राजेश लोहिया, महेंद्र श्रीवास्तव, हनीफ खान, कुन्ती राय, साईदा बेगम, रजनी, राजकुमारी विश्वकर्मा आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.