मित्रता हो तो श्रीकृष्ण-सुदामा जैसी-ऋषि जी सरकार

झांसी :  पितृ पक्ष के उपलक्ष्य में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 04 अक्टूबर से ग्वालियर -कानपुर बाईपास हाईवे रोड स्थित सनफ्रान अशोक सिटी में किया जा रहा है।  श्री संकट मोचन सरकार पीठाधीश कथा व्यास श्री ऋषि जी सरकार ने सातवें और अंतिम दिवस पर संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का बखान करते हुए श्रीकृष्ण - सुदामा की मित्रता का वर्णन किया,जिसे सुनकर श्रोताओं की आंखों से अश्रु बह उठे। उन्होंने कहा कि आज तो मित्रता भी लोग स्वार्थवश करने लगे हैं।वह बहुत ही सौभाग्यशाली हैं ,जिनके सच्चे मित्र हैं। मित्रता हो तो श्रीकृष्ण और सुदामा जैसी,ऐसी निष्छल मित्रता का दूसरा उदाहरण नहीं मिलता। इसके पूर्व कथा पारीछत श्रीमति निशी -संजय चौरसिया ने परिजनों सहित श्रीमद भागवत ग्रन्थ की आरती उतारी। इस अवसर पर रश्मि राय, वंदिता अग्रवाल, अनीता वर्मा, नीलम सिंह,ऋचा तिवारी, साधना व्यास, पुष्पा निरंजन सहित भारी संख्या में कालोनीवासी,सुशीला चौरसिया, पूर्वा,संदीप चौरसिया, विभा, दिलीप चौरसिया, गीतान्शी, प्रदीप चौरसिया,सरोज-सुधीर चौरसिया, उमा,गौरव चौरसिया, चांदनी,अमन चौरसिया,वीना चौरसिया, कंचन जायसवाल,डॉ राजेश चौरसिया एड, ममता चौरसिया,आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विनय उपाध्याय ,अर्पित राय, प्रवीण रावत,मोहन पुरी,मनस्वी जैन,भूपेंद्र पस्तोर, वेदांत राज चौरसिया एड,विवान राज, समृद्धि,नव्या, ईशान, शैव्या, दिवित,अध्या, काश्वी, नीवा आदि सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे। अंतिम दिवस की कथा संपन्न होने के बाद हवन यज्ञ में आहुतियां दी गई।भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.