झांसी में सहकार भारती के दो दिवसीय अधिवेशन का समापन
झांसी : जनपद झांसी में सहकार भारती संगठन का दो दिवसीय अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन के दौरान संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई तथा रोजगार सृजन, स्वावलंबन, संगठन को मजबूत बनाने और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में लखनऊ से आए महामंत्री अरविंद द्विवेदी, संदीप सरावगी (प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ), विभाग संयोजक सर्वेश पटेल, जिला महानगर अध्यक्ष संतोष खरेला एवं महानगर अध्यक्ष उदय सोनी सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अधिवेशन के दौरान प्रमेन्द्र सिंह सरकार को पुनः सहकार भारती के महानगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बताया गया कि प्रमेन्द्र सिंह सरकार विगत कई वर्षों से संगठन में जिला महानगर उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।
राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के विभाग प्रचारक मनोज जी की उपस्थिति में प्रमेन्द्र सिंह सरकार का माला पहनाकर स्वागत किया तथा महानगर उपाध्यक्ष के रूप में उनकी पुनर्नियुक्ति की घोषणा की।
इस घोषणा का अधिवेशन में उपस्थित सैकड़ों सहकार भारती सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वागत किया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रमेन्द्र सिंह सरकार का अभिवादन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
अधिवेशन में सहकारिता के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाने, स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में दो दिवसीय अधिवेशन का हुआ समापन।

No Previous Comments found.