आवास विकास योजना संख्या–4, झाँसी को तत्काल निरस्त किए जाने की मांग
झांसी : कोछाभाँवर, टांकोरी, मुस्तरा एवं पिछोर, झाँसी में आवास एवं विकास परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रस्तावित आवास विकास योजना संख्या–4 के विरोध में इन ग्रामों की ग्रामीणों ने आज कचहरी चौराहे के निकट स्थित गांधी उद्यान में धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे डॉक्टर बी के गुप्ता ने बताया कि आवास विकास परिषद द्वारा इन गांव की उपजाऊ व्यावसायिक जमीनों को अधिग्रहण करने की योजना है, जबकि इन गांवों के ग्रामीणों के अनुसार सारी की सारी जमीन सिंचित तथा उपजाऊ है, जिससे उनके परिवार का पालन पोषण होता है। इस संबंध में पूर्व में भी हमने सभी जनप्रतिनिधियों को आवेदन देकर जमीनों का अधिग्रहण रोके जाने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया था। इसके अलावा मुख्यमंत्री स्तर पर भी हमें यह आश्वासन दिया गया था कि जबरन जमीनों का अधिग्रहण नहीं होगा। इसके बाद भी अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में योजनाओं को प्रस्तावित किया गया है, वहां पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक पहले से ही व्यापारिक गतिविधियों को अंजाम देकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आवास विकास परिषद के अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेश को दवाये बैठे हैं, इसलिए जब तक यह योजना निरस्त नहीं होगी, हमारा आंदोलन चलता रहेगा।

No Previous Comments found.