भगवान श्रीराम के आदर्शों से समाज को मिलती है मर्यादा, संस्कार और सद्भाव की प्रेरणा: अरविंद वशिष्ठ

झाँसी : बाल नवयुवक रामलीला कमेटी के आयोजन में प्रभु श्री राम के जन्म की लीला का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्य अतिथि अरविंद वशिष्ठ एवं अवध बिहारी राय  ने भगवान श्रीराम तथा ब्रह्मा, विष्णु और महेश का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण रहा।

इस अवसर पर अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा, सत्य, न्याय और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उनके आदर्श हमें परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं। भगवान श्रीराम ने अपने आचरण से सिखाया कि कठिन परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से बच्चों और युवाओं में संस्कार, सामाजिक समरसता तथा आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर ही एक बेहतर और आदर्श समाज का निर्माण किया जा सकता है।
अरविंद वशिष्ठ ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी गुरु,संयोजक भरत राय, संजय दोसाज, राजेंद्र हयारण, डायरेक्टर हरि मोहन शर्मा, मनीष कश्यप, अभिषेक दीक्षित, राधे राय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.