भक्तों ने मां काली के दरबार में लगाई हाजिरी,गूंजी मइया की जय-जयकार
गुरसरांय (झाँसी) : श्रद्धालुओं ने नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मंदिरों व घरों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की। नगर के तालाब माता मन्दिर सहित बाजार,नई बस्ती,परकोटा,नारायणपुरा,टीचर्स कॉलोनी,गुराई बाजार,कटरा बाजार,मातवाना,मंडी रोड़ सहित अन्य जगहों पर मां की पूजा-अर्चना आरती कर भक्तों ने मां से आशीर्वाद मांगा। वही नगर की ऐतिहासिक माँ काली पूजा पंडाल पटकाना में मां काली की भव्य प्रतिमा देखने के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ा पड़ा। इस दौरान भक्त मां काली की प्रतिमा देखने के लिए लंबी कतारबद्ध लगे रहे। जैसे ही आरती प्रारंभ हुई सभी भक्तों ने मां काली के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद मांगा। पंडाल में भारी भीड़ को देखते हुए कमेटी की ओर से पुख्ता इंतजाम किये गये है।सोमवार को विधिवत पूजन अर्चन पुजारी अभिनव शास्त्री द्वारा कराया गया इसके उपरांत भव्य दिव्य आरती की गई। माँ काली के धार्मिक जयकारों से आसपास का इलाका गुंजायमान बना रहा। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए कमेटी द्वारा लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गयी है। पंडाल में सुरक्षा की दृष्टि से थाना गुरसरांय से सब इंस्पेक्टर सिंगदार सिंह,कांस्टेबल सतेंद्र,अमर पाल सिंह,दीपक सहित मय फोर्स के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर समिति के प्रमुख पदाधिकारी अध्यक्ष पंकज आर्या,उपाध्यक्ष गगन यादव,उपाध्यक्ष सार्थक नायक,उपाध्यक्ष अनुज झां,कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल,सदस्य अमन माते,गोपी पांचाल,देवेंद्र घोष,राकेश कुमार,सोनू नामदेव,सागर मिश्रा,राजकुमार सोनी,नितेश सोनी,संजय यादव,सजल अग्रवाल,मुकुल नामदेव,मोहित सोनी,मनु अग्रवाल,पुस्पेंद्र नामदेव,मोहित भगत जी,गोलू पालीवाल,राज सेंन,अचेन्त जैन,सौरभ अग्रवाल,हिमांशु विश्वकर्मा,हर्ष व्यास,कुनाल रैकवार,हनी नामदेव,शैलू माली,उदित कुमार,कार्तिक लक्ष्कार,रामजी सेन,आशू नामदेव,साहिल लक्षकार,संस्कार कुशवाहा सहित सैकड़ों श्रद्धालुगण और बड़ी संख्या में माँ काली के भक्त उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - आशुतोष गोस्वामी

No Previous Comments found.