नव दुर्गा उत्सव को लेकर पत्रकारों से की गई सहयोग की अपेक्षा

गुरसराय : नगर में बड़े ही धूमधाम से नवदुर्गा उत्सव का शुभारंभ हुआ। नई बस्ती, कटरा, मुख्य बाजार ,मातवाना ,परकोटा, गरौठा रोड ,कश्मीर कोठी, पटकना, आदि दुर्गा पांडाल में भव्य झांकियां सजाई गई।

 वहीं नगर के युवा समाजसेवी पंडित करुणेंद्र व्यास तनु महाराज, ने नगर के पत्रकारों के साथ बैठक कर नवदुर्गा उत्सव की शुभकामनाएं दी तथा उनसे धार्मिक कार्यक्रमों में सहयोग करने  आह्वान किया ।
इस दौरान एक बैठक नगर के माधव पैलेस में पंडित करुणेंद्र व्यास  के मुख्य अतिथि में संपन्न हुई, जिसमें नगर के पत्रकारों ने युवा समाजसेवी के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अरुण चतुर्वेदी, शिशुपाल सिंह सरस,सरजू शरण पाठक ,संदीप श्रीवास्तव आदि ने अपने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार कुंवर राम कुमार सिंह ने की।

बैठक का संचालन वरिष्ठ पत्रकार डॉ सुकदेव कुमार व्यास ने किया ।अंत में आभार व्यक्त सार्थक नायक ने किया ।
 इस दौरान पत्रकारों में जयप्रकाश बरसै या, फूल सिंह परिहार, सोम मिश्रा ,आशुतोष गोस्वामी ,कौशल किशोर,आयुष त्रिपाठी,संजू परिहार ,अंकित सेंगर ,शहीद खान ,हरिश्चंद्र नायक, कुलदीप यादव ,रतनदीप यादव ,पवन पाठक, अमर राइन, अमित कुमार ,बंटी परिहार, अमित त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : आशुतोष गोस्वामी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.