तलैया मोहल्ला में विराजमान मां काली को अर्पित की गई 51 चुनरियां
झाँसी- बुंदेलखंड सनातन महासमिति के तत्वाधान में 51 चुन्नी यात्रा का आयोजन किया गया मां काली के दरबार में यात्रा के समापन के उपरांत 51 चुनरी व श्रृंगार मां को अर्पण किया गया। यह आयोजन प्रेम नगर नगरा के तलैया मोहल्ला में विराजमान मां काली की प्रतिमा के पंडाल में किया गया। चुनरी यात्रा में बड़ी संख्या में माता रानी के भक्तगण मां की भक्ति में जयकारे लगाते हुए मां काली के पंडाल पहुंचे। मुकेश ठेकेदार ने बताया कि यहां पर पांचवीं बार मां काली की प्रतिमा विराजमान की गई है लगातार 9 दिन तक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा आज बुंदेलखंड सनातन महासमिति के द्वारा चुनरी चढ़ाकर मां का आशीर्वाद दिया गया है। कृतिका परिहार ने कहा कि मां काली के दरबार में श्रृंगार और चुनरी भेंट कर मां का सभी ने आशीर्वाद लिया है और सब की सुख शांति के लिए कामना की गई है 51 जगह चुनरी चढ़ाने का संकल्प लिया गया है। पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा मुकेश मिश्रा ने बताया कि चुनरी यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मां काली को चुनरी भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया है और सभी के लिए सुख शांति की कामना की है। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

No Previous Comments found.