झांसी भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह की अनोखी पहल

झांसी भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह की अनोखी पहल, सनातन संस्कृति के संरक्षण के साथ जनसेवा का संदेश दे रहा ‘बजरंग पाठ अभियान’

झांसी - सनातन संस्कृति के संरक्षण, धार्मिक परंपराओं के संवर्धन तथा नवयुवाओं को अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी झांसी महानगर के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह की अनोखी पहल ‘बजरंग पाठ अभियान’ निरंतर जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती के माध्यम से श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकजुटता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार को अभियान का सप्तम सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती कार्यक्रम आईटीआई, सीपरी बाजार स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशाल जनसमूह की सहभागिता देखने को मिली। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा आरती में सम्मिलित होकर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

सनातन संस्कृति के संरक्षण के साथ सामाजिक एकता का संदेश

जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह की इस पहल का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में संस्कार, सेवा, समर्पण और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करना है। प्रत्येक मंगलवार आयोजित होने वाला यह अभियान युवाओं को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ सामूहिक सहभागिता और आध्यात्मिक चेतना को भी प्रोत्साहित कर रहा है।

भंडारे में प्रसाद वितरण कर दिया जनसेवा का संदेश

धार्मिक कार्यक्रम के उपरांत जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए सुधीर सिंह ने महारानी लक्ष्मीबाई पार्क के निकट आयोजित भंडारे में सहभागिता की। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन को भंडारे का प्रसाद वितरित कर सेवा और समर्पण का संदेश दिया। धार्मिक आस्था के साथ जरूरतमंदों एवं आमजन की सेवा के प्रति समर्पण इस पहल की विशेषता के रूप में सामने आया।

निरंतर आगे बढ़ रहा बजरंग पाठ अभियान

‘बजरंग पाठ अभियान’ के माध्यम से झांसी महानगर में प्रत्येक मंगलवार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के जरिए सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने, युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने तथा समाज में आध्यात्मिक चेतना का विस्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

भक्ति, संस्कार और जनसेवा के समन्वय के साथ आगे बढ़ रहा यह अभियान धार्मिक आस्था को सामाजिक सहभागिता से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बन रहा है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.