सब्जी मंडी अग्निकांड पीड़ितों के साथ खड़ा BKD, 36 दुकानदारों को दी ₹2-₹2 हजार की राहत राशि

झांसी - बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने 7 अक्टूबर को सीपरी बाजार सब्जी मंडी में हुए अग्निकांड से प्रभावित दुकानदारों को ₹2,000 प्रति दुकानदार की दर से राहत राशि प्रदान की। इस अवसर पर बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय महासचिव मो. नईम मंसूरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि 7 अक्टूबर को प्रातः लगभग 4:45 बजे सीपरी बाजार सब्जी मंडी की दुकानों में आग लगने से दर्जनों दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। घटना के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित दुकानदारों को सहायता का आश्वासन दिया था। उसी क्रम में आज पार्टी की ओर से राहत राशि वितरित की गई। इस अवसर पर कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने कहा, “हम सब पर माटी का कर्ज है। इस कर्ज को चुकाने के लिए गरीबों के आँसू पोंछने होंगे। बुंदेलखंड क्रांति दल ने छोटी-सी राहत राशि देकर पीड़ित दुकानदारों के आँसू पोंछने का काम किया है। संकट के समय जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना हमारा सामाजिक दायित्व है।”

कार्यक्रम में सब्जी मंडी के अध्यक्ष ताहिर हुसैन सहित बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय महासचिव मो. नईम मंसूरी, शमशुद्दीन राइन, खेमचंद्र कुशवाहा, जाकिर हुसैन, अख्तर राइन, अर्जुन कुशवाहा, जय सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे। राहत राशि प्राप्त करने वाले दुकानदारों में शेर हसन, जमीला, मो. इस्लाम, शमशुद्दीन, नगीना, विमला, आशा कुशवाहा, असगर राइन, शीला कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, जसोदा, धनवंती, लक्ष्मी, सत्तार, मुख्तार, रशीदा, एहसान, नाजरा, हसीब, हाजरा, शेख कल्लू, बसीरन, अब्दुल रशीद, इस्माइल, असगर, संगीता, जयसिंह, राजेंद्र, अर्जुन कुशवाहा, बाबूलाल, मानकुँवर, हलीम, सुमन एवं अन्य पीड़ित दुकानदार शामिल रहे।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.